बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- विधानसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे को सहयोग का दिया भरोसा इस्लामपुर में नालंदा व जहानाबाद के अधिकारियों की हुई बैठक इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर में हिलसा डीएसपी टू कुमार ऋषिराज के कार्यालय में रविवार को नालंदा व जहानाबाद जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने की रणनीति बनायी गयी। साथ ही एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करने का भरोसा भी दिया। हिलसा डीएसपी टू ने बताया कि जहानाबाद जिले के घोसी अनुमंडल के डीएसपी टू, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। साथ ही नालंदा जिले के भी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों ने भी बैठक में एक-दूसरे से चर्चा की। दोनों जिलों के वारंटियों के नामों का आदान-प्रदान किया गया। शांति भंग करने वालों पर नजर रखने पर चर्चा की गयी। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.