मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के दो जिले में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरभंगा व किशनगंज जिले में संचालित इन विद्यालयों में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। इस सत्र के 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगा गया है। नामांकन के लिए परीक्षा होगी। 15 मार्च तक आवेदन लिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा और इसका प्रिंट निकालकर संबंधित जिला के जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक से जमा करना अनिवार्य होगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर होगा चयन : वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली जाएगी। दो घंटे की परीक्षा होगी। विद्यालय में 50 प्रतिशत सीट बालिकाओं के लिए आरक्षित होगी। इसके ...