गिरडीह, जनवरी 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के दलवाडीह गांव से शुक्रवार को दो जायरीन मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। दोनों जायरीन अपने वाहन से मधुपुर और मधुपुर से रेल मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से मक्का मदीना पहुंचेंगे। जायरीनों में समाजसेवी नियाज अहमद की वालिदा शेरुन निशा और उनके भाई मो शोएब मलिक शामिल हैं। सफ़र ए उमराह में निकलने के पूर्व दलवाडीह गांव में मिलाद ए शरीफ का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मौलाना और शायरानों ने देर रात्रि तक अपनी रूहानी जुबां से एक से बढ़कर एक तकरीरी बयां और नातिया कलाम पेश कर अकीदतमंदो के ईमान को तरो ताजा किया। मौके पर मो इरशाद मलिक, मो अल्ताफ, मो सुब्हान मलिक, मो शोएब, मो शमशाद मलिक, अब्दुल हमीद मलिक, मेहबूब मलिक, अमन मलिक, मो अकबर, मो शाकिर सहित ...