बेगुसराय, फरवरी 19 -- बरौनी, निज संवादाता। शोकहारा-दो पंचायत की एक महिला द्वारा वृद्धा पेंशन के साथ एमडीएम बनाने के लिए बहाल रहने को लेकर तेघड़ा बीडीओ को राज्य सूचना आयोग द्वारा चेतावनी देते हुए 24 फरवरी को प्रतिवेदन व अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है। आयोग द्वारा कहा गया है कि अगर 24 फरवरी को नहीं उपस्थित रहने पर उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। मामला शोकहारा दो पंचायत की है, जहां एक महिला द्वारा दो जन्म प्रमाण पत्र को आधार बनाकर वृद्धा पेंशन भी ले रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...