फतेहपुर, दिसम्बर 31 -- फतेहपुर। साल के अंतिम दिन बुधवार को कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से जनजीवन ठहर सा नजर आया। सुबह से शाम तक छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं से गलन और बढ़ गई। दिनभर धूप न निकलने से और परेशानी बढ़ गई। बुधवार को 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग में पूर्वानुमान जताया है कि दो जनवरी से धूप निकलने की सम्भावना है और तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है। बुधवार को सुबह से शाम तक धूप नहीं निकली। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है। जरुरी कामों से ही बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, बावजूद इसके ठिठुरने को मजबूर हुए। बाजारों में भी कोई खास चहल पहल नहीं नजर आई। साल क...