मधेपुरा, दिसम्बर 30 -- मधेपुरा।कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए डीएम अभिषेक रंजन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में वर्ग आठ तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर दो जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। न्यायालय समाहर्ता सह जिला दंडाधिकारी मधेपुरा से जारी आदेश में कहा गया कि 23 दिसंबर को जिले में अत्यधिक ठंड की स्थिति को देखते हुए सभी निजी और सरकारी स्कूलों में वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक संचालित करने और वर्ग आठ से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्व निर्धारित अवधि में ही करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन वर्तमान में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट बनी हुई है। ऐसे में वर्ग आठ तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर 29 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रतिबं...