हरदोई, मार्च 8 -- बेहटागोकुल। थानाक्षेत्र के दो गांव मोदीपुर और भदेवनी में होलिका रखने को लेकर ग्रामीणों में विवाद का पुलिस ने निस्तारण कराया। थाना दिवस में ग्राम भदेवनी के ग्रामीण अखिलेश, राजपाल, अजय पाल और प्रधान ने एडीशनल एसपी मार्तंडेय सिंह से मिलकर बताया कि गांव निवासी एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। यहां पर वर्षों से होलिका रखी जाती रही है। अब आरोपी उन्हें होलिका नहीं रखने दे रहे। एएसपी के निर्देश पर पुलिस और राजस्व की टीम ने मौके पर जांच करके कुछ जमीन खाली करा दी। ग्राम प्रधान अजय पाल ने बताया पुलिस ने जमीन का कुछ हिस्सा खाली कराया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पूरी जमीन खाली नहीं होगी वह होलिका नहीं रखेंगे। सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी ने मौके पर जाकर लकड़ी की लगी बाउंड्री हटाने का निर्देश दिए, लेकिन अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.