कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर व क्षेत्र में इस समय जुए और सट्टे का बोलबाला है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के नौगाई गांव से जहां पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। वहीं नगर के एक काम्पलैक्स की अधूरी पड़ी दुकान के अंदर जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। कस्बा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पटेल ने नगर के मोहल्ला सराफान के एक काम्पलैक्स की अधूरी पड़ी दुकान के अंदर जुआ खेल रहे संजीव, मोहित व श्याम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंबर, होरी व डेंगा मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। उधर, करनौली चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने क्षेत्र के नौगाई गांव के एक बाग में जुआं खेल रहे रामशंकर, चंदन, मुकीम, ओमहरी व सानू को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि इस समय नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जुआं और सट्टे का कारोबार अपने चरम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.