हरदोई, जनवरी 4 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में दो अलग अलग क्षेत्रों में दो छोटे पुल बनाने के लिए कागजी कवायद शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड 90 लाख रुपये की लागत से बंदरहा से सहिजना जाने वाले मार्ग पर तीन बाई छह स्पान का छोटा पुल (आरसीसी बाक्स कलवर्ट) बनाएगा। इसी तरह विकास खंड हरियांवा में हरदोई पिहानी चपरतला मार्ग के किमी 22 से जाने वाले कुइंया से उमरसेड़ा मार्ग पर भैंसटा नदी पर तीन बाई छह मीटर स्पान में आरसीसी बाक्स कलवर्ट एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पुलों को करीब छह महीने के अंदर बनाकर तैयार करना है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एमडी गंगवार का कहना है कि टेण्डर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कागजी औपचारिकताएं पूरी करके धरातल पर काम श...