उन्नाव, जनवरी 8 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जोरावरगंज गांव की रहने वाली पूनम दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। गांव स्थित बंद पड़े घर से पांच जनवरी को चोरों ने ताला तोड़कर दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। उसके बाद से पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस ने गांव के ही सुरेन्द्र कुमार व कल्लू उर्फ संजू को शक के आधार पर पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ करने पर इन दोनों युवक ने चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात तथा बेंचे गए माल के 52 सौ रुपये नगद बरामद किया है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...