सहारनपुर, फरवरी 2 -- गांव अनंतमऊ में सोमवार को उस समय मातम पसर गया जब दुर्घटना में हुई दो लोगों की मृत्यु के पश्चात शव गांव में पहुंचे। श्मशान में एक साथ दो चिताएं जलीं तो पूरा माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों ने हर किसी का दिल दहला दिया। एक साथ उठी दो अर्थियों ने पूरे गांव को झकझोर दिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से दोनों को विदाई दी। गौरतलब है कि रविवार शाम दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत में अनंतमऊ गांव निवासी 45 वर्षीय प्रताप सिंह सैनी पुत्र बाबूराम सैनी तथा 35 वर्षीय बबलू सैनी पुत्र नाथीराम सैनी की दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों महेशपुर में फर्नीचर का काम खत्म कर अपने गांव अनंतमऊ लौट रहे थे। तभी रास्ते में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर उनकी बाईक दुर्घटनाग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.