बगहा, फरवरी 12 -- मैनाटाड़। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कार्यक्रम में चिकित्सक और कर्मियों की लापरवाही पर सीएचसी प्रभारी ने जवाब तलब किया है। सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने पत्र निर्गत कर चिकित्सक सबा नाहिद अली, चिकित्सक ममता कुमारी, एएनएम पूजा विश्वास , भंडारपाल मोहम्मद असलम ,काउंसलर रामकुमार सहित दस कर्मियों से जवाब तलब किया है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय कार्यक्रम में ससमय ये मौजूद नहीं थे। इससे मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। सीएससी प्रभारी में 24 घंटे के अंतर्गत जवाब मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...