मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना- 2027 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडल स्तरीय बैठक हुई। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी एवं निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश शीतल वर्मा गृह मंत्रालय ने मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना 22 मई से 20 जून तक होगी, जबकि द्वितीय चरण की जनगणना फरवरी 2027 में कराई जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। साथ ही नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्युमरेशन) का विकल्प भी मिलेगा, जिसके तहत 7 से 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए स्वयं विवरण भरा जा सकेगा। जनगणना के दौरान मकानों क...