देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। विद्युत विभाग की बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण 31 जनवरी को समाप्त हो रहा था लेकिन विभाग ने इसकी तिथि बढ़ाते हुए 5 फरवरी तक कर दिया था। बावजूद इसके पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन की रफ्तार सुस्त रही। अंतिम दिन होने के बावजूद भी रजिस्ट्रेशन काउंटरों भीड़ नहीं दिखी। उधर इस योजना के दो चरणों में विभाग ने कुल लगभग 110 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। प्रदेश सरकार ने 1 दिसंबर 25 को विद्युत बिल राहत योजना लागू की। जिसमें बकायेदार उपभोक्ताओं को सहूलियत देते हुए पहले चरण में रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ताओं शत प्रतिशत सरचार्ज माफी सहित मूलधन बकाए में भी 25 प्रतिशत छूट दिया था। इसके अलावा विद्युत चोरी प्रकरणों के समाधान के लिए 50 प्रतिशत की छूट निर्धारित है। जबकि दूसरे चरण में मूलधन पर 20 ...