श्रावस्ती, फरवरी 6 -- श्रावस्ती। राजस्व विभाग के दो चजुर्थ श्रेणी कर्मियों चेनमैन को लेखपाल पद पर पदोन्नति दी गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने दोनों कर्मियों को लेखपाल पद का नियुक्ति पत्र दिया। डीएम ने बताया कि लेखपाल सेवा नियमावली के तहत जिन चैनमैनों ने छह साल की सेवा पूरी कर ली है और कम से कम इंटरमीडियट की शैक्षिक योग्यता रखते हैं। उन्हें लेखपाल पद पर पदोन्नत करने का प्रावधान है। इसी के तहत तहसील भिनगा के चेनमैन अनिल कुमार आर्य एवं तहसील जमुनहा के चेनमैन दिलीप कुमार वर्मा को लेखपाल के पद पर पदोन्नति दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.