बहराइच, मार्च 16 -- नाराज लोगों ने रविवार सुबह हाईवे पर लगाया जाम सीओ नानपारा के निर्देश पर दर्ज हुई अपहरण की एफआईआर एक घंटे तक ठप रहा यातायात बहराइच, संवाददाता। मटेरा कस्बे के थाने के पीछे स्थित आवास से शनिवार शाम चार बजे दो चचेरे भाई लापता हो गए। उनके अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद बच्चों के अयोध्या में मिलने की बात कही गई। इसे लेकर शनिवार की तड़के तीन बजे नाराज लोगों ने थाने पर हंगामा खड़ा कर दिया था। रविवार सुबह रूपईडीहा बहराइच हाईवे पर जाम लगा दिया था। सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह के समझाने, अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराए जाने, बच्चों की शीघ्र बरामदगी के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ। उधर दोनों बच्चों को अयोध्या घाट नई पुलिस चौकी ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस वहां गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.