मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मनोहरपट्टी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो किसानों के घर से करीब 70 हजार नकद सहित पांच लाख के गहने की चोरी कर ली। गृहस्वामियों की सूचना पर मुखिया अमर कुमार और वार्ड सदस्य पहुंचे। मुखिया ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। किसान रामरतन राय और रूपानंद कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। किसानों ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो रहे थे। रात में कब चोरी हुई, किसी को जानकारी नहीं हुई। सुबह में सामान बिखरा हुआ देखकर घटना के बारे में पता चला। थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि दो घरों से नकद सहित पांच लाख के गहने की चोरी हुई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.