समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- मोहिउद्दीननगर,। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव के प्रधान शिक्षक व चिकित्सक के घर का मेन ग्रील काटकर नकद व जेवरात सहित लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना शिक्षक व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गृह स्वामी सह प्रधान शिक्षक अजय कुमार व पत्नी डॉ ज्योत्स्ना भारद्वाज आनन फानन में कल्याणपुर बस्ती गांव पहुंचे तो बिखड़े सामान व जेवरात के खाली डब्बे देख भौचक्क रह गए। तत्काल गृहस्वामी ने घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोहिउद्दीननगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय लोगों का बताना है कि चोर पहले मेन गेट का ग्रील काटकर मकान के अंदर प्रवेश किया। चोरी की सूचना मिलते ही दंपति, जो घटना के दिन अपने नए घर मुजफ्फरपुर में थे, तत्काल कल्याणपुर बस्ती पहुंचे। गृह स्वामी का बता...