आजमगढ़, जुलाई 25 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दरियापुर बसही गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। बरदह थाना क्षेत्र के दरियापुर बसही गांव निवासी अनिल गिरी के घर में गुरुवार की रात छत के रास्ते चोर घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। दूसरी घटना लालमनि गिरी के घर हुई। यहां से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। परिजन शुक्रवार की सुबह उठे तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही ह...