बस्ती, सितम्बर 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत साईं का पुरवा व पैंतेपुर गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय पचवस के रसोई का ताला तोड़कर चोरी हो गई। छावनी कस्बे में एक घर पर संदिग्ध लोगों को देखकर लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग निकले। इसके बाद रात भर लोग गुहार लगाकर जागते रहे। छावनी पुलिस घटनाओं की छानबीन में जुटी है। इसी थानाक्षेत्र के साईं का पुरवा निवाी तौफीक उर्फ सैलाबी विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी समीदा परिवार संग रहती हैं। समीदा ने बताया कि रविवार/ सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे घर में पीछे से सीढ़ी के रास्ते चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे की अलमारी में रखा करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.