कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के नंगापुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर संदिग्ध चोरो की तलाश शुरू की है। लोधीपुर गांव के मजरा नंगापुर निवासी किसान परशुराम गुरुवार रात में खाना खाने के बाद बरामदे में आकर लेट गए थे, जबकि उनका पुत्र सूर्याप्रताप व परिजन घर के अंदर कमरों में लेटे थे। रात में अज्ञात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में बने शौचालय के सहारे छत पर चढ़कर बिना दरवाजे के जीने से नीचे उतरे। इसके बाद बंद कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी व बक्सों में रखे 50,000 नगद व सोने चादी के लाखों कीमत के आभूषण व कीमती सामान पार कर ले गए। इसके बाद चोरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.