सोनभद्र, जनवरी 13 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर से महज कुछ दूरी पर स्थित करमा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर दो घरों को निशाना बनाते हुए पंपिंग सेट मशीन और जनरेटर चोरी कर लिया। घटना के बाद पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की रात करमा बाजार निवासी शिवशंकर तिवारी के घर में रखा पंपिंग सेट मशीन तथा दशरथ तिवारी के दरवाजे पर रखा जनरेटर अज्ञात चोर उठा ले गए। चोरी की वारदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात थाने के बेहद नजदीक हुई, जिससे चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा रोजाना पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है और पैदल गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.