सहारनपुर, मई 11 -- रामपुर मनिहारान नगर के देवबंद रोड पर सिविल कालोनी में अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर नकदी, आभूषण, अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देवबंद रोड स्थित सिविल कालोनी निवासी प्रेम सिंह पुत्र फूल सिंह व पंकज अपने घरों में सो रहे थे। कि देर रात अज्ञात चोरों ने दोनों के घरों में घुसकर नगदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। जब पीड़ित की आंख खुली तो मकान में सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित प्रेम सिंह ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने मकान में चोरी की है। पीड़ित द्वारा घटना संबंधित तहरीर दे दी गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.