मोतिहारी, फरवरी 19 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के वार्ड एक स्थित अमवा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। दोनों घरों से नकद समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई है। पीड़ितों में पंकज उपाध्याय और दीपक उपाध्याय हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों का घर आस पास में है। दीपक उपाध्याय का परिवार बंगलुरु में रहता है। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जबकि पंकज का आयुर्वेदिक दुकान मोतिहारी में है। वह अपने परिवार के साथ मोतिहारी डेरा पर रहते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार अहले सुबह पंकज के दरवाजे पर फूल तोड़ने बगल की एक महिला आई थी। उसने फूल तोड़ने के दौरान दीपक उपाध्याय के घर का लोहे का मुख्य गेट खुला हुआ देखा। महिला ने अगल बगल के लोगों को जानकारी दी। लोग आकर देखे तो ताला का...