लखीमपुरखीरी, नवम्बर 3 -- बिजुआ, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के दंबल टांडा में चोरों ने दो अलग-अलग घरों में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर लाइसेंसी बंदूक, जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात चोरों की तलाश शुरू कर दी। पहली वारदात दम्बल टांडा निवासी जगदीश पुत्र बचान के घर में बीती रात चोर रोशनदान काटकर घुस गए। चोरों ने लोहे की अलमारी में रखे सोने का हार, एक जोड़ी झाला, नथ, मांगबेदी, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी पायल, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के कंगन और करीब 1000 रुपये नकद चोरी कर लिए। परिवार के सदस्यों ने सुबह सामान बिखरा हुआ पाया। दूसरी वारदात इसी गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह पुत्र रामस्वरूप के घर में भी चोरी हुई। चोर खिड़की के रास्ते घर में घुसे और उनके बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.