कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के बरलहा गांव में सोमवार रात कुंडी तोड़कर चोरों ने दो घरों से हजारों का माल पार कर दिया। मामले की शिकायत पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया है। बरलहा निवासी राजबहादुर ने बताया कि सोमवार की रात खाने के बाद परिजनों के साथ वह छत पर बने कमरे में जाकर सो गया। इस दौरान बाहरी दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे चोर बक्से में रखा एक मंगलसूत्र व दो जोड़ी पायल उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाली पीड़ित की चाची जगरानी के मकान को निशाना बनाया। उनके यहां से एक बोरी चावल तथा बक्सा उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोरों को जाते समय उसकी भाभी बच्ची देवी ने देख लिया था। उनकी पहचान गांव के ही रामलाल, शनि देवल व कड़ेदीन के रूप में हुई है। थान...