प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा गांव में बुधवार रात चोर धर्मपाल सिंह पुत्र सूर्य नारायण सिंह के घर से टीवी, गैस सिलेंडर, चूल्हा, कूलर, घर में रखे बर्तन सहित हजारों रुपए का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोर गांव के ही प्रमोद कुमार सिंह के मशीन के अहाते की दीवार तोड़कर उसमें रखा प्लास्टिक का पाइप, यूरिया, मोटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इस घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर किचन में रखा गैस चूल्हा, सिलेंडर, बर्तन समेट लिया। इस प्राथमिक विद्यालय में 6 माह के भीतर तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। लेकिन पिछली चोरियों का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हृदेश तिवारी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। वहीं गांव के ही प्रमोद सिंह, धर्मपाल सिंह ने...