उन्नाव, फरवरी 10 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के लहिया गांव स्थित दो घरों में रविवार रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। चोर की आहट मिलने पर परिजनों से शोर मचाए जाने पर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच के बाद चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। दही थाना क्षेत्र के लहिया गांव में चोरों ने एक बार फिर से राजकुमार सिंह व शिवशरण सिंह के घर में रविवार रात चोरी का प्रयास किया। चोर छत से घर में दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। तभी परिजनों ने शोर मचा दिया। मौका पाकर चोर भाग निकले। शोर सुन ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब पचास मिनट बाद हल्का प्रभारी दीनानाथ यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मगर तब तक चोर भाग चुके थे। पुलिस ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। रात में दो...