बहराइच, फरवरी 14 -- चर्दा, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया ग्राम पंचायत के दशरथपुरवा में बीती रात दो घरों से चोर लगभग चार लाख रुपए की नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है। पीड़ित पवन कुमार श्रीवास्तव पुत्र संत प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि चोर ताला काटकर घर में घुस गए। पैंट की जेब में रखे 20 हजार रुपये, पुत्र अंश श्रीवास्तव के शैक्षिक दस्तावेज व दो नए कंबल चोरी कर ले गए। पड़ोस में रहने वाली शिव प्यारी पत्नी मैकू लाल के खपरैल मकान में चोर छप्पर उठाकर अंदर घुस गए। दीवार में बनी अलमारी का ताला तोड़ दिया। शिव प्यारी ने बताया कि चोर उनके यहां से फूल के बर्तन, 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नवाबगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल का...