सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- नानपुर। थाना क्षेत्र स्थित भदियन पंचायत के रामनगर में रविवार की रात अचानक दो घरों में आग लग गई। घटना में नगीना देवी पति गौरी राय था नहीं देवी पति राम कल्याण राय के घर में रखे सभी समान जल कर राख हो गए। घटना में दो बाइक, दो भैंस और 20 बकरी समेत घर में रखे गए कपड़े, अनाज, बर्तन जल गए। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। परंतु फायर बिग्रेड की टीम रात होने के कारण रास्ते से भटक गई। जब पहुंची तब तक काफी देर हो गई थी। पंचायत के मुखिया राजेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रहलाद राय ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...