लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मड़ियांव और गुडंबा इलाके में दो मकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी और जेवर पार कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्जकर लिया है। रामराम बैंक चौराहा निवासी राजेश्वरी जायसवाल बीते माह परिवार के साथ गोरखपुर गईं थीं। 15 फरवरी को बेटा शम्मी लौटा। मुख्य गेट का ताला खोलकर वह अंदर दाखिल हुआ। अंदर कमरे समेत अलमारियों के लॉक टूटे थे। बेड बाक्स का सामान उल्झा पड़ा हुआ था। चोर अलमारी में रखे लाखों के जेवर और 47 हजार नकदी, आईफोन पार कर ले गए। उधर, जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अनुज्ञा रस्तोगी 31 जनवरी को शहर के बाहर गई थी। 11 फरवरी को लौटी तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अलमारियों के ताले और लाकर टूटा था। चोर चार हजार रुपये, टोटियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मोहनलालगंज के साईनगर फुलविरया में कुसम...