आजमगढ़, फरवरी 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव में गुरुवार की रात चोर दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान उठा ले गए। घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य शादी में शामिल होने के लिए गए थे। एक ही रात दो घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है। खनियरा गांव निवासी लालबहादुर सिंह अपनी पुत्री गरिमा सिंह के साथ गुरुवार की रात गांव में एक व्यक्ति के घर के आयोजित शादी में शामिल होने गए थे। उनकी पत्नी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी। गरिमा सिंह भोजन करने के बाद गुरुवार की रात करीब आठ बजे घर आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामानों बिखरे देख पिता को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। पीड़ित लालबहादुर ने बताया कि एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी, 12 हजार नगद सहित लगभग एक लाख ...