दरभंगा, अक्टूबर 8 -- दरभंगा। नयी दिल्ली से मंगलवार को 12.15 बजे दरभंगा आने वाली एसजी 475 नंबर की फ्लाइट 02.39 बजे दरभंगा पहुंची। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 12.50 की जगह 03.32 बजे दरभंगा से रवाना हुई। फ्लाइट के विलंब रहने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, मुंबई से सुबह में आने वाली फ्लाइट शेड्यूल में नहीं थी। हालांकि दोपहर वाली फ्लाइट समय पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...