लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- लखनऊ-बरेली रेल खंड पर शुक्रवार रात रेलवे की अव्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई, जब पैसेंजर ट्रेन की भारी देरी ने यात्रियों को घंटों तक परेशान कर दिया। ट्रेन के निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचने के कारण यात्री देर रात अपने घरों तक पहुंच सके। सीतापुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55082 शुक्रवार शाम 6:10 बजे सीतापुर से रवाना हुई, लेकिन यह ट्रेन करीब दो घंटे से अधिक की देरी से रात 9:20 बजे लखीमपुर पहुंची। इसके बाद ट्रेन 10:00 बजे लखीमपुर से चली और गोला स्टेशन रात 10:40 बजे पहुंची। जबकि निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन को लखीमपुर 7:34 बजे और गोला 8:22 बजे पहुंचना था। यात्रियों ने बताया कि मार्ग में दो अन्य ट्रेनों को प्राथमिकता देकर पास कराया गया, जिसके चलते पैसेंजर ट्रेन को रोका गया। यात्रियों का कहना है कि लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.