भागलपुर, जून 5 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर और गोराडीह इलाके में बुधवार की शाम को जोरदार बारिश हुई । लगातार दो घंटे तक बारिश होने से मूंग के फसल को काफी फायदा हुआ। गोराडीह के ग्रामीण क्षेत्रों में वृहत पैमाने पर मूंग की खेती होती है।किसान अरुण यादव, अजय सिंह, प्रमोद सिंह, बैकुंठ यादव ने बताया कि इस वर्ष इतनी अच्छी वर्षा पहली बार हुई है । जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही खेतों में अच्छी नमी होने से किसान समय पर धान के बीज की भी बुआई कर सकेंगे । वहीं किसान बजरंगी यादव, आनंदी सिंह ने बताया कि इस वर्ष मानसून प्रवेश करते ही लगातार बारिश हो रही है। जो किसानों के आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.