महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का सेंटर लॉक ना खुलने की वजह से करीब 2 घंटे की देरी से खुल सका। इस बीच ब्रांच पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बैंक कर्मी बैंक खोलने के लिए ब्रांच पर पहुंचे तो शटर में लगे दोनों तले तो खुल गए। लेकिन शटर में लगा सेंटर लॉक नहीं खुल सका। बारी-बारी से बैंक कर्मी सेंटर लॉक खोलने का प्रयास करते रहे। थक हारकर सेंटर लॉक तोड़ने के लिए बाहर से कारीगर बुलाया गया। तब जाकर बैंक का शटर खोला जा सका। 10 बजे सुबह खुलने वाले बैंक का शटर 11.52 बजे पर शटर उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.