लखीसराय, मई 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के कवैया थाना क्षेत्र स्थित केआरके मैदान के सामने रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना चौक निवासी रामचंद्र साह के पुत्र रोशन कुमार उर्फ पूटी के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार रौशन किसी कार्य से नया बाजार गया था और लौटते समय केआरके मैदान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने यातायात पुलिस की लापरवाही, रात में भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा के अभाव को लेकर जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.