एटा, जनवरी 6 -- रविवार मध्यरात्रि के बाद कॉल किए जाने पर भी दो घंटे तक 108 एंबुलेंस न पहुंचने के मामले में सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने जिला कोआर्डिनेटर को नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में जिला कोआर्डिनेटर से एक सप्ताह में अपना स्पष्टीकरण कार्यालय के प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया। मंगलवार को सीएमओ ने बताया कि मामले में मरीज के परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने मामले में जिला कोआर्डिनेटर अर्जुन त्यागी के लिए नोटिस जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस में जिला कोआर्डिनेटर को मामले में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इससे मामले में बरती गई लापरवाही के लिए दोषियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जा सके। सीएमओ ने कहा कि परिजनों को भी कॉल करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.