एटा, जनवरी 5 -- जनसेवा के लिए संचालित 108 एंबुलेंस दो घंटे तक एंबुलेंस मरीज को लेने कासिमपुर गांव नहीं पहुंची। एंबुलेंस न पहुंचने पर परिजन 55 वर्षीय मरीज को निजी वाहन से लेकर मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मरीज को जांच कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मुकेश कुमार ने एंबुलेंस न पहुंचने पर समय से उपचार न मिलने पाने पर मौत होने का आरोप लगाया है। कासिमपुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि के बाद उनके 55 वर्षीय भाई श्यामवीर पुत्र रामदयाल को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने परेशान भाई को मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाने को कॉल की। कॉल करने के बाद भी दो घंटे तक एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंची। उसके बाद वह अपने भाई को गांव के ही निजी वाहन से लेकर 4.49 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.