आगरा, जुलाई 8 -- शहर में सोमवार की सुबह हुई दो घंटे मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें व गलियां नालों में तब्दील हो गईं। बाजारों में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर दुकानों में घुसने से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जंक्शन स्टेशन पर निर्माणाधीन अंडरपास में पानी भरने के बाद ट्रैक व ओएचई लाइन के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। रेल यातायात प्रभावित होने से पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। नगर पालिका परिसर, नबाव तरौरा स्थित परिषदीय विद्यालय व निचले क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। सोमवार की सुबह छह बजे से शुरू हुई दो घंटे मूसलाधार बारिश से शहर में जनजीवन की रफ्तार थम सकी गई। शहर के बाजारों व गलियों में तीन फीट तक पानी बह रहा था। बिलराम गेट, सोरों गेट व गांधी मूर्ति चौराहा समेत शहर की निचले क्षेत्रों में चोरो...