मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। पुलिस प्रशासन किस कदर लापरवाह है इसका नजारा शुक्रवार को दोपहर के समय शहर के अंदर देखने को मिला। क्रिश्चियन तिराहे से बड़े चौराहे तक का मार्ग जाम का शिकार हो गया। अतिक्रमण पहले से है। बड़े वाहन भी इस मार्ग पर पहुंचे तो जाम लग गया। ये स्थिति तब है जब कई बार शहर के लोग अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा। लोग जाम में फंसे तो भीषण गर्मी में गुस्से से भर उठे और पुलिस व यातायात व्यवस्था के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को कोसते हुए नजर आए। कई स्थानों पर जाम में फंसे लोगों को निकलने को लेकर आपस में नोकझोंक हुई। शहर की सड़कों पर जाम नई समस्या नहीं है बल्कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते आए दिन जाम लगता है। यातायात पुलिस और कोतवाली पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.