प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एसपी कार्यालय सहित आसपास के मोहल्ले में गुरुवार को 250 केवीए के ट्रांसटर्मर का टर्मिनल, केबल जल गया था। वैकल्पिक व्यवस्था में मरम्मत के बाद आपूर्ति चल रही थी। शुक्रवार दोपहर ट्रांसफार्मर के जले उपकरण, नई केबल लगाई गई। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रहने से एसपी कार्यालय, आंशिक कचहरी, गायत्री नगर मोहल्ले की आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.