महाराजगंज, दिसम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा सोनौली में बीते एक सप्ताह से मालवाहकों का जाम भारतीय सीमा में लगा हुआ है। भारत और नेपाल दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त पहल पर सीमा दो घंटे के लिए अतिरिक्त खोली जा रही है। लेकिन 400 गाड़ियां भी नेपाल में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। जबकि बीते वर्ष 600 से अधिक ट्रक नेपाल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि नेपाल भंसार परिसर में सर्वर डाउन और गेट पर एंट्री को लेकर समस्या हो रही है। मंगलवार को भी सीमा के सोनौली से लेकर नौतनवा तक एक लेन पूरी तरह जाम हो गया। नेपाल की कई फैक्ट्री का सामान बीते चार से पांच दिनों से फंसा हुआ है। कुछ फैक्ट्रियां तो कच्चे इंडस्ट्रीज मैटेरियल के कारण बंद होने के कगार पर है। जाम को कम करने के लिए स्थानीय प्रशासन रात 12 बजे तक बैरियर खोल कर गाड़ियों को नेप...