दुमका, दिसम्बर 31 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र धोबनाहरिण बहाल पंचायत के जनुमडीह फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप पंचायत की मुखिया पुतुल मुर्मू, ग्राम प्रधान सनत मुर्मू मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को ए.डी.एस.एफ.सी और देसी बॉय के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक ए.डी.एस.एफ.सी ने दो गोल से टूर्नामेंट को जीत लिया। विजेता टीम को पंचायत की मुखिया ने 15 हजार नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को ग्रामप्रधान ने 10 हजार नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रंजित मरांडी, सचिव मोहित सोरेन, झामुमो पंचायत सचिव वियज पंडित, वार्ड सदस्य बसंत मोहाली सहित भरी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...