सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- जंगलों में आवारा घूमते गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका कटान कर मांस बेचने के दो आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। एक गोकश की टांग में पुलिस की गोली भी लगी है, जिसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नंदी फिरोजपुर गांव के निकट अंडरपास से जंगल जाने वाले रास्ते में बाइक सवार गौकशों को ललकारा तो दोनों पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और कुछ दूर जाने पर उनकी बाइक स्लिप हो गई। दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भाग निकले। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी। पुलिस ने तत्काल उसे घायल हालत में धर दबोचा। जबकि खेत में जा छुपे दूसरे बदमाश को भी घ...