सहारनपुर, फरवरी 5 -- गैंगस्टर आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के अभियान के तहत दो गैंगस्टर आरोपियों की बाइक जब्त की गई है। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपियों पर यह कार्रवाई की है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गैंगस्टर आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का अभियान चल रहा है। बुधवार को थाना जनकपुरी पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी रहीस पुत्र नसीम निवासी अलावलपुर रोड छुटमलपुर व आसिफ पुत्र आलमगीर निवासी ग्राम हबीबगढ कोतवाली देहात की मोटरसाईकिलों को जब्त किया गया है। दोनों बाइकों की कीमत 97000 हजार रुपये है। यह बाइक आरोपियों ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई धनराशि से खरीदी थी। एसपी सिटी ने बताया कि गैंगस्टर आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.