गाजीपुर, मई 26 -- भांवरकोल। थाना क्षेत्र में बीते 24 मई की रात में गश्त के दौरान पुलिस ने ग्राम सजना शिव मंदिर के सामने नेशनल हाईवे पर दो बच्चों को लावारिस हाल में रोते हुए बरामद किया। पूछताछ करने पर बच्चे सही नाम व पता नहीं बता पा रहे थे। पुलिस बच्चों को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बाल कल्याण समित गाजीपुर से संपर्क कर व मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों की तस्वीर को साझा किया। थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने बच्चों के परिजनों ने बाल कल्याण समित गाजीपुर से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...