गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- -क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के कृष्ण नगर बागू में बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद संघर्ष में बदला -अफरा-तफरी मचने से लोग घरों में दुबके, दोनों पक्षों के 15 नामजद और दर्जनों अज्ञात पर केस दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के कृष्णा नगर बागू में बुधवार देर रात बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और चाकुओं से एक-दूसरे पर हमला और पथराव कर दिया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक खड़ी करने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर टिप्पणी कर दी। इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही दे...