प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। शिवकुटी क्षेत्र के गोविंदपुर में शुक्रवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लाठी डंडे से मारपीट के बीच गोली चलाने का भी आरोप है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है। दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। शिवकुटी के चिल्ला निवासी शुभम और टीवी कॉलोनी निवासी आदर्श के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। शुभम शुक्रवार की रात अपनी बहन के घर गोविंदपुर गया था। रास्ते में आदर्श से विवाद हो गया। इसी बीच दोनों पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। एक पक्ष पर फायरिंग का आरोप है। मारपीट में आदर्श और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी रुकमपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.