प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी तिराहे पर रविवार की देर रात दो गुटों में मारपीट हुई। कई राउंड गोली चलने से सनसनी फैल गई। पैर में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर दो नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गोहरी गांव का आकाश यादव और थरवई के इस्माइलगंज निवासी अभिषेक मौर्य के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल पर देख लेने की धमकी दी थी। देर रात लगभग साढ़े बारह बजे दोनों गुट के दर्जनों की संख्या में युवक लाठी-डंडा व तमंचा लेकर गोहरी तिराहे पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। पैर मे...